फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cricket association in uttarakhand must work for cricket.

स्वार्थ छोड़ क्रिकेट के लिए काम करें एसोसिएशनः कौल

Sat, 30 Jan 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
cricket association in uttarakhand must work for cricket.

उत्तराखंड में क्रिकेट का हुनर, लगन, मैदान और माहौल सब कुछ है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता नहीं होने के कारण प्रतिभाएं सामने नहीं आ पा रही हैं। इसके लिए राज्य की सभी क्रिकेट एसोसिएशन को स्वार्थ छोड़कर काम करना होगा।

विज्ञापन


यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ट्रेनर और क्रिकेट कोच डॉ. तेज कौल का। इन दिनों वह द दून स्कूल में चल रहे क्रिकेट कैंप में छात्रों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


मान्यता खेल और खिलाड़ी दोनों के लिए अच्छा
अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में डॉ. तेज कौल ने कहा कि उत्तराखंड को मान्यता देने के संबंध में बीसीसीआई ने कमेटी गठित की है। इससे एक उम्मीद तो बंधती है, लेकिन मान्यता दिलवाने के लिए प्रदेश की सभी क्रिकेट एसोसिएशन को नि:स्वार्थ भावना से काम करना होगा। उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता मिलती है तो राज्य में खिलाड़ी और खेल दोनों के भविष्य के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की खेल प्रतिभाओं और क्रिकेट के माहौल की तारीफ की। बता दें कि उत्तराखंड के खिलाड़ी विभिन्न राज्यों की रणजी टीम से खेल रहे हैं। आईपीएल तक में नाम कमा रहे हैं। हाल ही में मनीष पांडे ने टीम इंडिया से भी खेला है लेकिन यहां की क्रिकेट को मान्यता नहीं मिलने की वजह से वह अपने प्रदेश से नहीं खेल पा रहे हैं।  


फिटनेस पर ध्यान दें खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविण, अनिल कुंबले आदि के फिटनेस ट्रेनर रहे डॉ. तेज कौल ने युवा क्रिकेटरों को फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल खिलाड़ी अपनी स्किल्स पर तो ध्यान दे रहे हैं, लेकिन फिटनेस पर उतना गौर नहीं कर रहे हैं। खासकर तेज गेंदबाजों को खुद को फिट रखने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed