{"_id":"9aa6cd277e48673121af18a136c59ea5","slug":"cremika-cricket-cup-in-chandigarh-on-25-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से होगी क्रिमिका क्रिकेट कप की शुरुआत ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ से होगी क्रिमिका क्रिकेट कप की शुरुआत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ इंडिया में खेले जाने वाले क्रिमिका क्रिकेट कप की शुरुआत 25 नवंबर को चंडीगढ़ से होगी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर में होंगे। रविवार को सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में विनिंग ट्रॉफी का अनावरण युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मनप्रीत सिंह गोनी के हाथों कराया गया।
इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, चंडीगढ़ के स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसमें 1500 स्कूली खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद हैं।
क्रिकेट से युवा प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट आईसीसी के नियमों के मुताबिक खेला जाएगा जिसमें बीसीसीआई के पैनल के अंपायर मौजूद होंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट में मैन ऑफ मैच जीतने वाले दो खिलाड़ियाें को बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन