फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craze of Football World Cup to Chandigarh

शहरवासियों को चढ़ा फुटबाल वर्ल्ड कप का बुखार

Sat, 07 Jun 2014 10:03 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
Craze of Football World Cup to Chandigarh

ब्राजील में वर्ल्ड कप शुरू होने में सप्ताह भर का समय रहा गया है। इस बार सिटी ब्यूटीफुल में फुटबाल वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ता जा रहा है। शहर के फुटबाल प्रेमी अपने पसंदीदा फुटबालर की जर्सी खरीदने में लगे हुए हैं। वहीं कई जगह पर पहले से अधिक युवा फुटबाल खेलने में लगे हुए है।

विज्ञापन


क्रिस्टियानो रोनाडो, वायने रुनी, मैसी के चाहनेवालों की शहर में कोई कमी नहीं दिखती। चंडीगढ़ की शॉपस पर फीफा वर्ल्ड कप 2014 के दौरान फुटबाल के ग्राहकों को देखते हुए फुटबाल कप से जुड़ी एसेसरीज का जबरदस्त रेंज आ चुकी है।
विज्ञापन


एडीडास, नाईक के फुटबाल, स्ट्डस, फुटबाल क्लबों की जर्सी की जमकर बिक्री हो रही है। फुटबाल के क्रेज इस कदर देखने को मिल रहा है कि गर्मी के बावजूद पहले से अधिक युवा फुटबाल खेलने केलिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 30 से अधिक फुटबाल बिके
चंडीगढ़ सेक्टर 22 के स्पोर्ट्स कार्नर के सुनील कथुरिया ने बताया कि शहर में फुटबाल के खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इनके अनुसार फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुए इनके यहां से एक दिन में 30 से अधिक फुटबाल बिकनी शुरू हो गई हैं। वहीं सेक्टर 20 स्थित साई स्पोर्ट्स के विपीन ने बताया कि इनके यहां रोनाल्डो, मेसी, रुनी की जर्सी के खरीदनेवालों की कोई कमी नही है।


सेंट सोल्जर स्कूल में फुटबाल कोच बीएल गांगुली के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इनके यहां फुटबाल सीखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इनके सेंटर में 5 साल से लेकर 18 आयु वर्ग तक युवा फुटबॉल सीखने पहुंच रहे है।

फुटबाल से जुड़ी एसेसरीज
1. क्लब फुटबाल की जर्सी-----500 रुपये
2. खिलाड़ियों की जर्सी-------350 रुपये
3. फुटबाल------------------400 रुपये
4. स्टड्स------------------450 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed