{"_id":"fec0331e33a2b5532bd2a7c06ebecd19","slug":"corporate-cricket-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेट क्रिकेट कप: पीजीआई और अर्थ की टीमें जीतीं ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कॉरपोरेट क्रिकेट कप: पीजीआई और अर्थ की टीमें जीतीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Sep 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट क्रिकेट कप में रविवार को खेले गए मुकाबलों में पीजीआई और अर्थ की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का आयोजन प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है। रविवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल-37 के क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए।
पहला मैच पीजीआई और प्लेसमेंट गुरु की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्लेसमेंट गुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए।
सार्थक ने 44, आशीष ने 33 और तेजस ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजीआई की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। विवेक ने 43, मनोज ने 39 और पुनीत ने 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
दूसरा मैच अर्थ और लायर्स इलेवन के बीच खेला गया। अर्थ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुनील और मनोज ने शानदार शतक जड़े।
विज्ञापन
सुनील ने 50 गेंदाें पर 104 और मनोज ने 55 गेंदाें पर 101 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में पंकज शर्मा ने 28 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 198 रन पर आल आउट हो गई। गौरव धीर ने सबसे अधिक 84 रन बनाए।