फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corporate cricket cup

कॉरपोरेट क्रिकेट कप: पीजीआई और अर्थ की टीमें जीतीं

Mon, 08 Sep 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
corporate cricket cup

कॉरपोरेट क्रिकेट कप में रविवार को खेले गए मुकाबलों में पीजीआई और अर्थ की टीमों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है। रविवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल-37 के क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए।

पहला मैच पीजीआई और प्लेसमेंट गुरु की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्लेसमेंट गुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए।

सार्थक ने 44, आशीष ने 33 और तेजस ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीजीआई की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। विवेक ने 43, मनोज ने 39 और पुनीत ने 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच अर्थ और लायर्स इलेवन के बीच खेला गया। अर्थ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुनील और मनोज ने शानदार शतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने 50 गेंदाें पर 104 और मनोज ने 55 गेंदाें पर 101 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में पंकज शर्मा ने 28 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 198 रन पर आल आउट हो गई। गौरव धीर ने सबसे अधिक 84 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed