{"_id":"3b53d8b51abf8727d9649978c1261457","slug":"corporate-cricket-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूडोज और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीमें जीते","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कूडोज और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीमें जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट क्रिकेट कप की रविवार से शुरुआत हुई। इसका आयोजन प्रोफेशन क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहला मुकाबला गुरु नानक पब्लिक स्कूल 36 में खेला गया। इसमें कू डोज इलेवन की टीम ने लॉयर्स इलेवन की टीम को 12 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए कूडोज इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 158 रन बनाए। रवि राणा ने 45 रन और राजीव ने 28 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में रमन ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। रनों का पीछा करते हुए लॉयर्स इलेवन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। संदीप ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। गेंदबाजी में कूडोज इलेवन से कमल 1 विकेट और रवि राणा ने 1 विकेट चटकाया। दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स ने इंफोसिस की टीम को 5 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
टॉस जीतकर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। आदिल ने 48 रन और राजबीर ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके। रन का पीछा करते हुए इंफोसिस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। अनिरुद्ध ने 52 और राघव ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की ओर से अभिलाष ने 19 रन देकर 3 विकेट और शीतल ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके।
विज्ञापन