{"_id":"eaefbc429c93e5d50dd5aaede77d9d65","slug":"commonwealth-haryana-government-will-provide-1-million-to-gold-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ: गोल्ड विजेता को 1 करोड़ देगी सरकार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कॉमनवेल्थ: गोल्ड विजेता को 1 करोड़ देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलो में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
मंत्रिमंडल ने छह खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी देने को भी स्वीकृति प्रदान की। इनमें राष्ट्रमंडल खेलों के निशानेबाजी में रजत पदक विजेता संजीव राजपूत को हरियाणा पुलिस में निरीक्षक, अनिल कुमार को निरीक्षक, कबड्डी खिलाड़ी रमेश कुमार, प्रमिला देवी तथा शमशेर सिंह को निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
इसके अलावा, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी पहलवान विरेंद्र सिंह को उनकी क्षमता के अनुसार किसी सरकारी विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।