{"_id":"10f392f3fe53db37dbb7723003cf728b","slug":"combined-training-programmes-for-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के शूटरों को शूटिंग के हुनर सिखाएंगे अभिनव","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
शहर के शूटरों को शूटिंग के हुनर सिखाएंगे अभिनव
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Jan 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
देश के युवा निशानेबाजों की मदद के लिए अब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए बिंद्रा ने गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ मिलाया हैं।
बिंद्रा फाउंडेशन के साथ मिलकर गो स्पोर्ट्स खेल के विकास के लिए कार्य करने के साथ-साथ शूटरों की मदद भी करेगी। इसके तहत युवा निशानेबाजों के लिए संयुक्त कार्यक्रम बनाएं जाएंगे।
इसके साथ ही उच्च स्तर के निशानेबाजी के उपकरण भी उन्हें दिलाए जाएंगे। इस खबर से शहर के युवा शूटरों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ हैं।
शहर में तेजी से उभरती युवा शूटर अंजुम मौदगिल ने कहा कि अभिनव बिंद्रा की ओर से युवा शूटरों के लिए जो अभियान चलाया है, वह काफी बेहतरीन कदम है। इससे शूटरों को आगे आने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
नेशनल लेवल पर पदक बटोर चुके शहर के शूटर अजितेश ने कहा अगर अभिनव बिंद्रा जैसे सीनियर शूटर किसी कंपनी से जुड़ कर शूटरों की मदद कर रहे हैं तो ऐसे और कंपनी को आगे आना चाहिए, जिससे कि देश के शूटर आगे बढ़ सके।
शूटर अमन ने कहा कि इससे हम जैसे शूटरों को आगे बढ़ने में आसानी होगी। अभिनव बिंद्रा का यह कदम सराहनीय है।