फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CLTA Players in Tennis Singles and Doubles Final

CLTA के खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स के फाइनल में

Mon, 05 May 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
CLTA Players in Tennis Singles and Doubles Final

आईटा चैंपियनशिप सीरीज में सीएलटीए के टेनिस खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए। वहीं, लड़कियों के सिंगल्स के फाइनल में पंजाब की निर्मत कंग ने चार्ट ट्रेनी प्रिंसी को 6-3, 6-4 से हराकर टाइटल जीतने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के मुकाबले अमृतसर में खेले जा रहे है। लड़कों के फाइनल में सीएलटीए के केलविन और अनमोल रतन के बीच भिड़त होगी। सेमीफाइनल मुकाबलों में टॉप सीड केलविन ने इशान सेठी को 6-1,6-1 से हरा दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीएलटीए के चौथी वरीयता प्राप्त अनमोल रतन ने सहिष्णु शर्मा को 6-1, 6-2 से हरा दिया।

वहीं, लड़कों के डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में चार्ट ट्रेनी शशिकांत और भूपिंदर की जोड़ी ने जसराज और गुणराज की जोड़ी को सीधे सेटों में 4-0, 4-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीएलटीए के अनमोल और सहिष्णु की जोड़ी ने मिलकर अर्चित और जसमोल की जोड़ी को 7-3, 4-2 से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed