{"_id":"5f04d2bfab1188e476ee0a23cf9cc07f","slug":"clta-aaeta-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में शनिवार से सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट शुरू हुई।
विज्ञापन
इसमें अंडर-12 और अंडर-16 वर्ग में (लड़कें और लड़कियां) देश के विभिन्न राज्यों से टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार को खेले गए लड़कों के अंडर-16 वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में अनमोल रतन ने निशांत को 8-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रौनक ने कनव को 8-1, अखिल ने तुषार कुमार को 8-1, सौरभ पराशर ने सौरभ यादव को 8-0, योगेश ने जसकरन को 8-2 के अंतर से हराया।
अदित्य ने इशान पुरी को 8-0, रेहान ने वत्सल चौहान को 8-4, सौरभ सिंह ने उत्कर्ष को 8-2, राहुल वर्मा ने साहिल यादव को 8-5, सिद्धार्थ ने परमीत देयोल को 8-6, पदम कुमार ने अनिकेत को 8-4, करन सिंह भल्ला ने सहेज पुण को 8-4, रोहित कुमार ने अक्षय चौहान को 8-7, लक्ष्य वोहरा ने अमितोज सिंह को 8-7, तुषार ने अभिनव शर्मा को 8-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-16 वर्ग के दूसरे राउंड के मुकाबलों में परम पुण ने रौनक मरवाह को 8-2, सागर ने हरिंदर सिंह को 8-3, गुरजोत सिद्धू ने सौरभ पराशर को 8-0, अदित्य प्रताप ने हरदर्शन सिंह को 8-5, दिग्विजय प्रताप ने अनमोल रतन को 8-2, कृष्णा हुड्डा ने राघव नेगी को 8-7, अदित्य ने सिद्धार्थ को 8-1, गुरकीरत ने प्रवीण को 8-1, नीरज ने अक्षित को 8-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन