फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clt20: exclusive coverage dolphins dol vs perth scorchers prs

देखिए, सांसें रोक देने वाला मैच, 2 गेंद पर बने 12 रन

Sun, 21 Sep 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 21 Sep 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
clt20: exclusive coverage dolphins dol vs perth scorchers prs

चैंपियंस लीग के ग्रुप बी में पर्थ स्क्राचर्स और डालफिंस के मैच का परिणाम सांस रोक देने वाला रहा। अंतिम दो गेंद पर 12 रन की दरकार थी। मैच के हीरो मिचेल मार्श ने गेंदबाज फ्रायलिंक की दोन गेंदों पर छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया।

विज्ञापन


पर्थ स्क्रचर्स ने डालफिंस को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले डालफिंस नेपर्थ स्क्राचर्स के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पर्थ स्क्राचर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिचेल मार्श के 40 नाबाद रनों ने डालफिंस के हाथ में आया मैच छीन लिया।
विज्ञापन

दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे

clt20: exclusive coverage dolphins dol vs perth scorchers prs

पर्थ स्क्राचर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। मैच के हीरो मिचेल मार्श ने गेंदबाज फ्रायलिंक की दोन गेंदों पर छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया।

मैच में मिचेल मार्श ने 26 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। वहीं, सैम व्हाइमैन ने 45 रन और सिमंस ने 48 रनों की पारी खेली। इससे पहले टॉस जीतकर डालफिंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन, यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ, जब पहले ही ओवर में कप्तान मोरनी वेन वैक 0 और कॉडी चेटी 0 पर आउट हो गए।

चौथे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनशिप

clt20: exclusive coverage dolphins dol vs perth scorchers prs

गेंदबाज जोएल पेरिस ने दोनों के विकेट झटके। अगले बल्लेबाज केमरन डेलपोर्ट को गेंदबाज बेहनर्डोफ ने विकेट कीपर कैमरून व्हाइट के हाथ 8 के निजी स्कोर पर आउट करा दिया।

उस समय डालफिंस के 12 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। शुरुआती झटकों के बाद के. महाराज ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर टीम को संकट से निकालने की कोशिश की। अभी टीम का स्कोर 45 रन ही हुआ था कि के महाराज 29 के स्कोर पर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। चौथे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनशिप हुई।

विज्ञापन

20 ओवर में 7 विकेट पर 164

clt20: exclusive coverage dolphins dol vs perth scorchers prs

मैच के 10 ओवर में बल्लेबाल डी स्मिथ को यासिफ अराफात ने 21 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। उस समय तक 75 रन पर टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। छटे विकेट के रूप में वेन जर्सवेल्ड आउट हुए।

उन्होंने केवल 7 रन बनाए। के जॉन्डो और फीलुक्याचो के बीच सातवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। इसमें के जॉन्डो ने अर्धशतक जड़ा। इसके बाद आर फ्रयलिंक मैदान पर उतरे। डालफिंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 का स्कोर बनाया। के जॉन्डो 7 चौकों की मदद से 63 और आर फ्रायलिंक 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed