फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clt20: Barbados Tridents (WI) vs Kings XI Punjab (IND), match preview

मिलर चमके, किंग्स इलेवन जीता

Sun, 21 Sep 2014 12:01 AM IST
विजय जैन/टीम डिजिटल, मोहाली
विजय जैन/टीम डिजिटल, मोहाली Updated Sun, 21 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
clt20: Barbados Tridents (WI) vs Kings XI Punjab (IND), match preview

चैंपियंस लीग में किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पीसीए स्टेडियम में शनिवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 4 विकेट से हरा दिया।  इस जीत के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के 8 अंक हो गए हैं। मैच में टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले गेंदबाजी को चुना।

विज्ञापन


बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 178 स्कोर बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


मैच के अंतिम 2 ओवर में किंग्स को  25 रनों की जरूरत थी जिसमें 19 ओवर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 19 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबडोस के 6 विकेट पर 174 रन

clt20: Barbados Tridents (WI) vs Kings XI Punjab (IND), match preview
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और मनन वोहरा ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 42 रन जोडे़। रविराम पाल की गेंद को मारने के चक्कर में मनन ने (27) कैच थमा दिया। इसके बाद रिद्धमान शाह (14) और मैक्सवेल (16) ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नही सके और टीम का स्कोर 9.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन हो गया। इसके बाद बारबाडोस ट्राइडेंट्स के स्पिनर जीवन मेंडिस ने सहवाग (31) को पगबाधा और जार्ज बैली (7) को कैच करा आउट किया।

बारबाडोस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। इसमें कप्तान रीफर 60 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं, दिलशान मुनरवीरा ने शानदार अधर्शतक जमाया। वह 50 रन के स्कोर पर अवाना की गेंद पर मनन वोहरा की ओर से लपके गए।
किंग्स की ओर से अवाना को 3 विकेट मिले, जबकि परेरा ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed