{"_id":"72fb37527129990fd79aafa2146feba0","slug":"city-shooter-own-show-in-the-czech-republic","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक रिपब्लिक में दम दिखाएंगे सिटी के शूटर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चेक रिपब्लिक में दम दिखाएंगे सिटी के शूटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jun 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शूटर चेक रिपब्लिक में विदेशी शूटरों को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। सिटी अंजुम मोदगिल, यश्स्वनी, गौरी, विश्वजीत चेक रिपब्लिक में मिटिंग ऑफ हॉप्स टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर शूटिंग टीम में चुने गए हैं।
विज्ञापन
यह खिलाड़ी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कैंप में कड़ा अभ्यास कर चुके हैं। यह खिलाड़ी सोमवार देर रात को दिल्ली से चेक रिपब्लिक के लिए रवाना हुए।
यहां 19-24 के बीच टूर्नामेंट में शूटिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को दिल्ली से रवाना होने से पहले अमर उजाला से बातचीत में अंजुम ने बताया कि भारतीय जूनियर टीम की कोच दीपाली देशपाड़े ने सभी शूटरों केसाथ बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए टिप्स दिए हैं। डीएवी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजुम मोदगिल के कोच अमरिंदर मान के अनुसार यह खिलाड़ी काफी प्रभावशाली हैं। अगर हालात अनुकूल रहे तो यहां के खिलाड़ी मेडल जीतकर रहेंगे।
विज्ञापन