{"_id":"e129df4383f61e62bda50b7cdea9acb6","slug":"city-girl-number-one-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का नाम रोशन किया इस नन्ही गोल्फर ने","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ का नाम रोशन किया इस नन्ही गोल्फर ने
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Dec 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीव मिल्खा सिंह, हरमीत की राह पर अब शहर के नन्हे गोल्फर भी चल पड़े हैं। सिटी ब्यूटीफुल की वसुंधरा थियारा जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत की नंबर-1 गोल्फर बन गई है।
मुंबई में प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में नवंबर के दूसरे हफ्ते में खेले गए टूर्नामेंट और अक्तूबर में कोलकाता में खेले गए आल इंडिया टूर्नामेंट में वसुंधरा बड़े अंतर से जीती थी। दोनों टूर्नामेंट में वसुंधरा ने पहले दिन से ही बढ़त बनाते हुए 11 और 9 स्ट्रोक से जीत हासिल की। इसमें देश भर के खिलाड़िया ने हिस्सा लिया था।
इसके अलावा वसुंधरा ने इसी साल की सबसे बड़ी कामयाबी उस समय हासिल की, जब नार्थ इंडिया फीडर टूर के अंतर्गत आने वाले 5 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट को जीता।
स्कॉटलैंड और यूएस में होने वाले टूर्नामेंट पर ध्यान
विवेक हाई स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय वसुंधरा ने बताया कि अब उसका फोकस अगले साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट पर है।
स्कॉटलैंड में खेले जाने वाले यूएस किड्स यूरोपियन चैंपियनशिप और अमेरिका में खेले जाने वाले कैलवे वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए वह क्वालीफाई कर चुकी है।
इन टूर्नामेंट के लिए वह अभी से में जुटी हुई है। इसके लिए वसुंधरा सीजीए के कोच जैसी ग्रेवाल से ट्रेनिंग ले रही है। वसुंधरा को इस समय डी कैटेगरी में यूरोप में नंबर 3 रैंकिंग प्राप्त है। वहीं यूएसए किड्स टूर में उसकी 17वीं रैंकिंग है।
विज्ञापन
पढ़ाई पर भी ध्यान
वसुंधरा ने बताया कि वह गोल्फ के साथ फुटबॉल और बास्केटबॉल भी खेलती है। गोल्फ टूर्नामेंट में व्यस्त होने के बावजूद वह समय-समय पर अपने क्लासमेट से सलेबस के बारे में भी जानकारी लेती रहती है।
टाइगर वुड्स हैं आदर्श
वसुंधरा गोल्फ के जाने माने खिलाड़ी टाइगर वुड्स की फैन है और खेल की उनके जैसी शैली अपनाना चाहती है।
शहर के ये भी हैं मशहूर जूनियर गोल्फर
-करनदीप कोच्चर
-आदिल बेदी
-फिरोज ग्रेवाल