फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cinema cricket leauge announce

क्रिकेट लीग में आमने-सामने हुए सिनेमा के सरताज

Mon, 11 Nov 2013 08:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
cinema cricket leauge announce

सिटी ब्यूटीफुल के तीन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अब क्रिकेट में रूचि दिखाते हुए सिनेमा क्रिकेट लीग का आयोजन शुरू किया है। सिनेमा क्रिकेट लीग में पिकाडिली स्कायर, डीटी सिनेमा, फन सिनेमा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


सिनेमा क्रिकेट लीग में सभी मैच लीग आधार पर खेले जाएंगे। सभी मैच बीस-बीस ओवर में फारमेट पर आधारित होंगे।

तीनों सिनेमा की क्रिकेट टीमों के सभी खिलाड़ी सफेद पोशाकों में मैदान पर उतरेंगे। सोमवार को सिनेमा क्रिकेट लीग ट्राफी का डिस्पले किया गया।

इस अवसर पर पिकाडिली स्कायर के जीएम विनीत सबलोक, फन सिनेमा के मैनेजर जितेंद्र  सिंह, डीटी सिनेमा के सीनीयर मैनेजर अमित सिंह मौजूद रहे।

जीएम  विनीत सबलोक ने बातया कि सिनेमा क्रिकेट लीग की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5100 सौ रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीटी सिनेमा के सीनीयर मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि क्रिकेट लीग के मुकाबले गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर 40 में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 3 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग का उद्धाटन मुकाबले में डीटी सिनेमा की टीम ने पिकाडिली स्कायर की टीम को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पिकाडिली स्कायर की टमी ने 125 रन बनाए।

वहीं डीटी सिनेमा की टीम ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच में डीटी सिनेमा के राकेश चांद को 27 रन और 6 विकेट लेने पर मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed