फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chirag sen, kuhu and chayanit became india's no. 1.

बैडमिंटन में उत्तराखंड का डंका, तीन खिलाड़ियों की पहली रैंकिंग

Sun, 12 Jul 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
chirag sen, kuhu and chayanit became india's no. 1.
चिराग सेन, कुहू गर्ग और चयनित जोशी ने अपने शानदार खेल के दम पर अलग-अलग आयु वर्ग में देश में पहली रैंक  हासिल की है। चिराग सेन अंडर-19 बालक एकल वर्ग में नंबर एक रैंक पर हैं तो अंडर-19 में कुहू गर्ग मिक्स डबल्स और चयनित जोशी अंडर-13 के डबल्स में देश में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग में उत्तराखंड के करीब 9 खिलाड़ी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उत्तराखंड मूल के एयर इंडिया से खेल रहे अल्मोड़ा निवासी चिराग सेन ने अंडर-19 बालक एकल वर्ग में 2058 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


वहीं देहरादून की कुहू गर्ग अंडर-19 मिक्स डबल्स में 1204 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। एकल वर्ग में कुहू की 9वीं रैंक है।

अंडर-13 डबल्स में चयनित जोशी की पहली रैं‌किंग

chirag sen, kuhu and chayanit became india's no. 1.

अंडर-13 आयु वर्ग में अल्मोड़ा के चयनित जोशी बालक युगल वर्ग में 1021 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। एकल वर्ग में चयनित 947 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उत्तराखंड के ही लक्ष्य सेन अंडर-19 एकल में 1581 अंक के साथ पांचवें और अंडर-17 में 2228 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में अक्षिता भंडारी 799 अंक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं अंडर-15 बालिका एकल में उन्नति बिष्ट 1319 अंक के साथ दूसरे, ध्रुव रावत बालक युगल वर्ग में 624 अंक के साथ छठे नंबर पर हैं।

अंडर-13 बालिका वर्ग में स्नेहा रजवार युगल वर्ग में 808 अंक जुटाकर दूसरे और एकल में 1202 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं दिव्यांशी जोशी 620 अंक के साथ युगल वर्ग के पांचवें पायदान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed