{"_id":"d0162521f7b12bef99bf50e76ff1bb02","slug":"chirag-kuhu-and-lakshya-sen-in-semifinal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंचे चिराग और लक्ष्य सेन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सेमीफाइनल में पहुंचे चिराग और लक्ष्य सेन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में एयर इंडिया के चिराग सेन अंडर-17 और अंडर-19 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि अंडर-17 में कुहू और हारिका की जोड़ी भी डबल्स में सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा अंडर-19 के मिक्स डबल्स में कुहू और केरत के एम आर अर्जुन की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
अंडर-19 के सेमीफाइनल में एयर इंडिया के चिराग सेन के अलावा उत्तराखंड के लक्ष्य सेन भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को बालक अंडर-17 एकल वर्ग में एयर इंडिया के चिराग सेन ने महाराष्ट्र के साईं दिनेश रेड्डी को 21-17, 21-12, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने चंडीगढ़ के शौर्य सिंह को 21-15, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने गोवा की अनुरा प्रभुदेसाई को 13-21, 21-14, 21-13, से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु की श्रुति एस ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-13, 21-15 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन