फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chirag kuhu and lakshya sen in quarter final

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कुहू, चिराग और लक्ष्य सेन

Sat, 09 Aug 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Aug 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
chirag kuhu and lakshya sen in quarter final

ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में एयर इंडिया के चिराग सेन और उत्तराखंड के लक्ष्य सेन और कुहू गर्ग ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन


अंतिम-8 में पहुंचने में सफल
कुहू ने चार, चिराग ने तीन और लक्ष्य ने दो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं युगल वर्ग में बोधित-चिराग, कुहू-हारिका, अक्षिता-खुशी की जोड़ी भी अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रही। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और समरवैली स्कूल में शनिवार को दूसरे व तीसरे दौर के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


बालक अंडर-17 एकल वर्ग में एयर इंडिया के चिराग सेन ने महाराष्ट्र के साईं दिनेश रेड्डी को 21-17, 21-12, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने चंडीगढ़ के शौर्य सिंह को 21-15, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने गोवा की अनुरा प्रभुदेसाई को 13-21, 21-14, 21-13, से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु की श्रुति एस ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-13, 21-15 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंडर-17 बालिका युगल में उत्तराखंड की कुहू और एयर इंडिया की हारिका की जोड़ी ने हरियाणा की दिव्यांशी व दिल्ली की प्रांजल तनेजा को 21-6, 21-6, उत्तराखंड की अक्षिता व उत्तर प्रदेश की खुशी की जोड़ी ने तमिलनाडु की कीर्तना व अक्षया को 14-21, 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 मिक्स डबल्स में कुहू व केरल के अर्जुन ने उत्तराखंड के ध्रुव व अक्षिता को 21-6, 21-18 को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। बालक अंडर-17 युगल में उत्तराखंड के बोधित व एयर इंडिया के चिराग ने असम के अभिषेक व प्रज्ञान को 22-20, 21-17, बिहार के शुभम व उत्तर प्रदेश के हर्ष ने उत्तराखंड के वैभव व व्योम को 22-20, 17-21, 21-13, दिल्ली के अर्जुन व हरियाणा के सचदेवा ने उत्तराखंड के जीवन व ललित को 21-19, 21-9 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

वहीं अंडर-17 एकल वर्ग में वैभव चौहान ने हरियाणा के कार्तिक को 18-21, 21-15, 21-19, बोधित जोशी ने आंध्र प्रदेश के मुकेश रवि को 21-16, 21-10, पश्चिम बंगाल के अरिंताप देशगुप्ता ने उत्तराखंड के ध्रुव रावत को 21-14, 23-21 को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।


अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने आंध्र प्रदेश के गोपालकृष्णन को 21-19, 21-17, एयर इंडिया के चिराग सेन ने मध्य प्रदेश के शुभम प्रजापति को 21-16, 21-11 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed