{"_id":"2410ab28a0e4f2af9889244204170b4c","slug":"chirag-and-kuhoo-select-in-indian-badminton-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग और कुहू भारतीय टीम में चयनित","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग और कुहू भारतीय टीम में चयनित
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग और कुहू का चयन वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन
वह चार नवंबर से 14 नवंबर तक लामा (पेरू) में होने वाली इस चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लगातार तीसरे साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलेंगे।
चिराग की देश में एकल में दूसरी और कुहू की मिश्रित युगल में नंबर एक रैंक है। जबकि चिराग और कुहू की अतरराष्ट्रीय रैंक 16 है। दोनों खिलाड़ी 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक बीबीडी एकेडमी लखनऊ में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन