फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheer leader in football tournament dehradun.

क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल में भी चीयर लीडर गर्ल्स

Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Apr 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
cheer leader in football tournament dehradun.

क्रिकेट ग्राउंड पर चीयर लीडर गर्ल्स को खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते आपने देखा होगा, अब बारी फुटबॉल की है। वह भी बालिका फुटबॉल की।

विज्ञापन


आगामी 5 मई से 13 मई तक देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में तीसरा ऑल इंडिया डीएफए अंडर-19 गर्ल्स चैलेंज कप शुरू होने जा रहा है। पहली बार इसमें चीयर गर्ल्स दिखेंगी।

रूस से खास तौर पर आठ चीयर गर्ल्स इस ऑल इंडिया चैलेंज कप के लिए बुलाई जा रही हैं। आयोजक देहरादून फुटबॉल एकेडमी के सचिव वीएस रावत ने बताया कि कप में 7 से अधिक राज्यों की 16 टीमें और 300 से अधिक बालिका फुटबॉल  खिलाड़ी शिरकत करेंगी।

विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल कप्तान बांबिन भी

cheer leader in football tournament dehradun.

आगाज पवेलियन ग्राउंड में दोपहर ढाई बजे से होगा। सभी मैच इसी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। एलईडी स्कोर बोर्ड के साथ ही अंतर राज्यीय टीमों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से इन राज्यों के लाइव परफार्मेंस होंगे। लाइव बैंड भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की 7 बार की कप्तान बांबिन भी इस आल इंडिया गर्ल्स चैलेंज कप के लिए पहुंचेंगी। मणिपुर की बांबिन इस वक्त भी टीम की कप्तान हैं। उन्हें बतौर अतिथि चैलेंज कप के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।

मोबाइल पर भी देख सकेंगे लाइव मैच

एंड्रायड मोबाइल पर भी गूगल प्ले के जरिए यह मैच लाइव देखा जा सकेगा। मैच की वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था तो की ही गई है। सचिव रावत के मुताबिक फुटबॉल उत्तराखंड का राज्य खेल है। बालिका फुटबाल को खास तौर पर बढ़ावा देने के लिए यह सारी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed