{"_id":"581aa158729ea76be02276cf4dea9db1","slug":"chandigarh-womans-team-t-20-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी को हरा चंडीगढ़ की वूमेन्स बनी t20 चैम्पियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एमपी को हरा चंडीगढ़ की वूमेन्स बनी t20 चैम्पियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
सुनैना के ऑल राउंडर प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट टीम टी-20 चैंपियन बनने में कामयाब रही। मथुरा में रविवार को ऑल इंडिया लेट चमन भाई पटेल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
इसमें चंडीगढ़ की टीम ने एमपी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमपी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन बनाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ टीम से गेंदबाजी में गगनदीप कौर ने 8 रन देकर 3 विकेट, दीक्षा ने 16 रन देकर 2 विकेट, सुनैना ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
रनों का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सुनैना ने शानदार 53 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सुनैना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन