फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Womans Team T-20 Champion

एमपी को हरा चंडीगढ़ की वूमेन्स बनी t20 चैम्पियन

Mon, 20 Oct 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Womans Team T-20 Champion

सुनैना के ऑल राउंडर प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट टीम टी-20 चैंपियन बनने में कामयाब रही। मथुरा में रविवार को ऑल इंडिया लेट चमन भाई पटेल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।

विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़ की टीम ने एमपी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमपी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन बनाए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ टीम से गेंदबाजी में गगनदीप कौर ने 8 रन देकर 3 विकेट, दीक्षा ने 16 रन देकर 2 विकेट, सुनैना ने  20 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

रनों का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सुनैना ने शानदार 53 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सुनैना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed