फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Wins Table Soccer Championship

टेबल सॉकर में छाए चंडीगढ़ के खिलाड़ी

Sun, 11 May 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 May 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Wins Table Soccer Championship

सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 7 में दो दिवसीय इंडिया ओपन इंटरनेशनल टेबल सॉकर चैंपियनशिप की शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर पवन कुमार बंसल मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसमें 13 राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय टेबल सॉकर चैंपियनशिप के दौरान विजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। पहले दिन चैंपियनशिप की शुरुआत वान्या मिश्रा ने की थी।
विज्ञापन


शनिवार को अंतिम दिन टेबल सॉकर के कुछ रोचक मुकाबले खेले गए। इनमें लड़कों के डब्ल्स में चंडीगढ़ के आभास गर्ग और आर्षद मोहम्मद पहले स्थान, पंजाब के अरुण और मनी दूसरे स्थान, दिल्ली के मोहित और फैजान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 10 प्रो डब्ल्स में दिल्ली के नीतीश और यश पहले स्थान, दिल्ली के  मानव और सुनील दूसरे स्थान, चंडीगढ़ के निखिल और जतिन तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के अंडर 14 मिक्स डब्ल्स वर्ग में चंडीगढ़ योगेश और मल्लिका की जोड़ी पहले स्थान, चंडीगढ़ केअरूण और अभिषेक दूसरे स्थान, चंडीगढ़ केअफताब सुनंदा तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed