फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Tiquando Player Ragistered Name in Guinness World Record

चंडीगढ़ की खिलाड़ी का गिनीज बुक में नाम दर्ज

Tue, 21 Oct 2014 12:46 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Tiquando Player Ragistered Name in Guinness World Record

दीपावली से पहले सिटी ब्यूटीफुल की बेटी ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई। शिशु निकेतन स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा जैस पंडोरी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


ताइक्वांडो के कई खिलाड़ियों ने 1 घंटे में कई हजार बार हवा में उछलते हुए ऊंचाई पर टारगेट पर किक लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।

ऐसे दर्ज हुआ रिकार्ड में नाम
हैदराबाद में देश भर से ताइक्वांडो के 40 खिलाड़ी जमा हुए। इनमें सिटी की जैस पंडोरी भी शामिल रही। ताइक्वांडो के इन खिलाड़ियों ने हवा में कई पांच से छह फीट उछलते हुए सामने बने  टारगेट को एक घंटे के अंदर 54 हजार 127 बार हिट कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन


इस होनहार खिलाड़ी ने 15 मिनट केअंदर 1 हजार 125 टारगेट को हिट किया। इससे पहले 1 घंटे में 49 हजार किक लगाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल था। ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी जैस ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस खेल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी जैस ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस खेल से जुड़ी हैं। इनके अनुसार लड़की होने के नाते ताइक्वांडो सीखने से आत्मविश्वास बढ़ा है।


यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से इंटर स्कूल में अंडर 14 में अब तक 4 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके साथ ही नेशनल में 2 बार ब्रांज मेडल जीतने में कामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed