फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Satinder set to fight to the WWE ring

खली सी खलबली मचाएंगे चंडीगढ़ के सतिंदर

Mon, 02 Jun 2014 03:27 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Satinder set to fight to the WWE ring

ग्रेट खली के बाद सिटी ब्यूटीफुल के संतिदर डागर जल्द ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में विदेशी रेसलर्स को पछाड़ते नजर आएंगे।

विज्ञापन


सतिंदर को सीनियर डायरेक्टर एवं टैलेंट डेवलपमेंट के केनियन सीरमेन की ई-मेल आई। इसमें सतिंदर को 5-7 जून को दुबई में डब्ल्यूडब्ल्यूई ट्राइआउट के लिए आमंत्रित किया गया।

बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से बेहतरीन रेसलर्स के चुनाव के लिए टैलेंट सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भारत, यूके, हॉलैंड के रेसलर्स को दुबई में ट्राइआउट के लिए बुलाया गया। वहां ट्रेनिंग के बाद रेसलर्स को डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


दुबई में यह रहेगा शेड्यूल
5 जून को दुबई पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियाें से मुलाकात होगी। 6 जून को फिजिकल और जिम ट्रेनिंग सेशन होगा। इसके बाद ट्रेनिंग, वीडियो और फोटोग्राफी का सेशन होगा। 7 जून को डब्ल्यूडब्ल्यूई के हेड हैलेंट विलियम रीगल और हेड कोच ऑफ डब्ल्यूडब्लयूई परफॉर्म बिल माेंट सतिंदर की कबिलियत को परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए खुशी का दिन
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए रेसलिंग में दम दिखा चुके सतिंदर ने बताया जब ट्राइआडट के लिए मेल मिली तो एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ, जब वेरीफिकेशन की तो मेरा और मेरे परिवार के लिए वह सबसे बड़ा खुशी का दिन था।

ड्रीम रेसलर्स से भिड़ने का मिलेगा मौका
सतिंदर ने बताया डब्ल्यूडब्ल्यूई के जिन रेसलर्स को टीवी पर देखते आ रहे हैं, उनके बीच पहुंचकर और उनसे भिड़ने का विचार मन में आते ही रोमांचित हो जाता हूं।


खली मेरे रोल मॉडल
सतिदंर ने बताया द ग्रेट खली हमेशा से ही मेेरे रोल मॉडल रहे हैं। उन्होंने बताया खली से मिलकर उनसे रेसलिंग के कई बार टिप्स भी लिए है।

युवाआें को रेसलर बनाने में जुटे
संतिदर इन दिनाें चंडीगढ़ सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में युवाआें को टिप्स दे रहे हैं। तीन बार हिंद केसरी के अवार्ड से नवाजे जा चुके और 2002 में कजाकिस्तान में एशिया कप में चौथे स्थान पर रह चुके सतिंदर को कई सरकारी महकमों से सरकारी नौकरी केलिए ऑफर आए, लेकिन ठुकरा दिया। क्योंकि उन्हें कुश्ती को बुलंदियाें पर पहुंचाना है। सतिंदर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गांव बांगडू के रहने वाले हैं। बकौल सतिंदर उन्हें गांव में पंचायती जमीन मिली है, जहां वह एकेडमी खोलकर युवाआें को रेसलिंग के लिए तैयार करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed