{"_id":"598ee46dc0600c700151a4bc9b4ee024","slug":"chandigarh-ralliests-adventure-rally-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में चमकी चंडीगढ़ की जोड़ी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड में चमकी चंडीगढ़ की जोड़ी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के जगमीत गिल और चंदन सेन की जोड़ी ने देहरादून में आयोजित पहली एडवेंचर कार रैली जीत ली है। एसयूवी वर्ग में भी यही जोड़ी पहले स्थान पर रही।
रैली का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने मिल कर किया था। रैली का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना था।
कार वर्ग में कोलकाता के असगर अली और एम मुस्तफा की जोड़ी ने बाजी मारी। महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की ऋचा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
लालढांग रूट की अनुमति नहीं मिली
हालांकि तय कार्यक्रम के अनुसार रैली को 850 किलोमीटर की दूरी तय कर मसूरी में समाप्त होना था। लेकिन वन विभाग से लालढांग रूट की अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे दुगड्डा में समाप्त करना पड़ा।
मंगलवार देर शाम राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
उन्होंने रैली को पर्यटन विभाग के वार्षिक कलेंडर में शामिल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अतुल हांडा और विजय परमार आदि मौजूद थे।
उत्तराखंड का दमदार आगाज
प्रदेश में पहली बार आयोजित एडवेंचर कार रैली में शामिल उत्तराखंड के कार रेसरों ने दमदार आगाज किया। प्रतियोगिता में शामिल कुल 35 टीमों में से उत्तराखंड की 6 टीमें टॉप-20 में जगह बनाने में सफल रहीं।
इसमें रिशु अग्रवाल-बादल ओवरऑल 10वें, अक्षत बंसल-सोनल शर्मा 13वें, शाह आलम-ऋषभ रावत 13वें, अमित राठौर-रवि वर्मा 15वें स्थान पर रहे। विक्रांत भंडारी-जोनाथन 17वें और अनिल मेहरा-टिकेन्दर सिंह 19वें स्थान पर रहे।
अधिकारी वर्ग में डीएम प्रथम
एडवेंचर कार रैली में शामिल दून के जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम व श्रीनिवास कुमार की जोड़ी अधिकारी वर्ग में पहले स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने विजेता जोड़ी को पुरस्कृत किया। ओवरऑल रिजल्ट में यह जोड़ी 18वें पायदान पर रही।
नहीं मिले चेक, एकाउंट में आएगा इनाम
पर्यटन भवन नींबूवाला में प्रथम उत्तराखंड एडवेंचर कार रैली के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने विजेताओं को करीब 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इसमें विजेता को 5 लाख, दूसरे स्थान पर 3 लाख और तीसरे स्थान पर 2 लाख रुपए इनाम दिए जाने थे।
महिला वर्ग की विजेता को एक लाख रुपए मिलने थे। समापन समारोह विजेताओं को इनाम का चेक नहीं मिल सका। पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार ने विजेताओं के एकाउंट में इनाम की राशि ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया है।
उत्तराखंड भी कश्मीर की तरह बहुत खूबसूरत है। इसे छोटा कश्मीर कहूं तो गलत नहीं होगा। यहां के लोग बहुत अच्छे और मददगार हैं। जहां भी हम गए बच्चे, बूढे़ सभी हमारा स्वागत कर रहे थे। यह रैली मेरे लिए बहुत शानदार रही।
- मो. मुस्तफा, तमिलनाडु
यहां रास्ता बहुत अच्छा है, कुछ जगह कच्चा रास्ता भी मिला, लेकिन सफर शानदार रहा। मैं पहली बार उत्तराखंड आया, यहां की खूबसूरती आंखो में बस गई है। समाचार में देखा था आपदा के समय का हाल, लेकिन रास्तों पर पता भी नहीं चला कुछ।
- शेख असगर अली, कोलकाता
पहली बार उत्तराखंड आया हूं। यहां की पहाड़ियां बहुत खूबसूरत हैं। मैं यहां के गांवों में घूमा, लोगों से बात की। छोटे-छोटे गांव सुंदर हैं तो लोग भी बहुत मददगार हैं। इस बार अकेले आया हूं, लेकिन जल्द ही अपनी फैमिली के साथ दोबारा यहां आना चाहूंगा। खासकर दिसंबर महीने में।
- चंदन सेन, कोलकाता
मुझे तो पता ही नहीं लगा कि मैं उत्तराखंड में हूं। जहां से भी गुजरा, लगा अपने हिमाचल में ही घूम रहा हूं। रैली के दौरान हर जगह लोगों ने खड़े होकर स्वागत किया। ये देखकर बहुत अच्छा लगा, कि यहां के लोग सम्मान बहुत करते हैं। रैली भी शानदार रही।
- अंकित सूद, कांगड़ा
ये हैं विजेता
ओवर ऑल चैंपियन
प्रथम- जगमीत गिल, चंदन सेन- चंडीगढ़
द्वितीय- सतीश गोपालकृष्णन, सवेरा डिसूजा- बंगलूरू
तृतीय- असगर अली, एम मुस्तफा- कोलकाता
एसयूवी वर्ग

तृतीय- विष्णु सिंह, आदित्य एंथोनी- जयपुर
कार वर्ग
प्रथम- असगर अली, एम मुस्तफा- कोलकाता
द्वितीय- राजेश चालना, योगेश गुप्ता-श्रीगंगानगर
तृतीय- शेखर चौधरी, सुरजजीत सिंह- कोलकाता
उत्तराखंड वर्ग
प्रथम- रिशु अग्रवाल, बादल-देहरादून
द्वितीय- अक्षत बंसल, सोनल शर्मा- देहरादून
तृतीय- शाह आलम, ऋषभ रावत-देहरादून