{"_id":"42f2d2f5a33c823068eb00345718528b","slug":"chandigarh-position-strong-in-under-25-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 25 टूर्नामेंटः अंशुल के शतक से चंडीगढ़ मजबूत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंडर 25 टूर्नामेंटः अंशुल के शतक से चंडीगढ़ मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशुल त्रिपाठी के शानदार 102 रनों की बदौलत चंडीगढ़ ने पटियाला के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने पर 293 का स्कोर खड़ा किया। अंडर 25 टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मुकाबले वीरवार को शुरू हुए।
विज्ञापन
पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में चंडीगढ़ और पटियाला के बीच मुकाबला शुरू हुआ। मैच में टॉस जीतकर चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी को चुना। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 293 रन बना लिए है।
विज्ञापन
टीम से अंशुल त्रिपाठी ने शानदार शतक से 102 रन बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे। इस पारी में अंशुल ने शानदार 12 चौके लगाए। एक समय चंडीगढ़ टीम के133 पर 6 विकेट गिर चुके थे।
विज्ञापन
उस समय अंशुल की शानदार पारी ने चंडीगढ़ को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम से अन्य खिलाड़ी तलविंदर जीत सिंह ने 60 रन, सिमरनप्रीत सिंह ने 35 रन, गौरव ने 20 रन बनाए।
गेंदबाजी में पटियाला से बेअंत सिंह ने 45 रन देर 4 विकेट, सिद्धार्थ शर्मा 1, कुंवर रैना 1, अमरिंदर 1, अरूण भारती 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।