फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Player Kapil Selected for Asian Archery Championship

बैंकाक में निशाना साधते नजर आएंगे चंडीगढ़ के कपिल

Tue, 11 Mar 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Player Kapil Selected for Asian Archery Championship
सिटी ब्यूटीफुल के आर्चर अब बैंकाक में निशाना साधते हुए नजर आएंगे। बैंकाक में एशियन आर्चरी ग्रेंड प्रिक्स चैंपियनशिप खेली जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय आर्चरी टीम में शहर के कपिल का चयन भी चयन हुआ है। वह लेक स्थित आर्चरी एकेडमी में ट्रेनिंग ले चुके हैं। टीम के अन्य सदस्यों में अंतनू दास झारखंड, ज्यंता झारखंड, आर्मी से खेलने वाले तरुणदीप शामिल हैं।

आर्चरी ग्रेंड प्रिक्स चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम रिकर्व इवेंट में हिस्सा ले रही है। बैंकाक में चैंपियनशिप 11-15 मार्च के बीच खेली जा रही है। भारतीय आर्चरी टीम दिल्ली से बैंकाक के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


जाने से पहले कपिल ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम ने काफी मेहनत ही हैं। इसके लिए दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कैंप लगाया गया था।

कोरियाई कोच की देखरेख में अभ्यास
कपिल ने बताया कि दिल्ली में आयोजित कैंप में कोरिया के कोच लिम चे वूंग की देखरेख टीम के सभी खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है।

ऐसे की तैयारी

पिछले साल सिंतबर में तुर्की में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। सीनियर भारतीय टीम में शामिल होते हुए कपिल वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में कपिल को 2008 ओलंपिक के ब्रांज मेडलिस्ट चीन के दाई को कड़ी टक्कर देने में कामयाब हुए थे। इसमें कुछ अंकों से फासले से चीन के दाई से हार मिली थी।


कपिल ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान तुर्की में तेज हवाओं की गति कुछ अधिक थी। इस वजह से वह निशाने से चूक गए। कपिल ने कहा कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई गलतियों से सीख लेते हुए इस बार कड़ा अभ्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed