फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Handball Player Selected for Asian Games

एशियन गेम्स में गोल पोस्ट पर हुनर दिखाएंगे अतुल

Sun, 14 Sep 2014 02:17 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Handball Player Selected for Asian Games

एशियन गेम्स में इस बार शहर के ट्रेनी गोल पोस्ट विदेशी खिलाड़ियों के हमले को नाकामयाब करते हुए नजर आएंगे। साउथ कोरिया के इंचियोन में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली हैंडबॉल की सीनियर भारतीय टीम में सिटी ब्यूटीफुल के अतुल का चयन हुआ है।

विज्ञापन


अतुल शहर से एकमात्र खिलाड़ी है जो 16 सदस्यों वाली सीनियर हैंडबॉल टीम के लिए चुने गए हैं। एशियन गेम्स में हैंडबॉल में 14 देशों की बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


पिछले एशियन गेम्स में कोरिया गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही थी। वहीं भारतीय हैंडबॉल टीम को 9वां स्थान हासिल मिला था। अतुल एयरफोर्स में काम करते हैं और हैंडबॉल में गोल कीपर की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर हुआ चयन

इसी साल अक्टूबर में नोएडा में सैफ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अतुल को टीम में चुना गया।

अतुल ने बताया एशियन गेम्स के लिए पिछले कुल दिनों से हिमाचल प्रदेश के शिलारू में लगाए कैंप में चीफ हैंडबॉल कोच महेंद्र लाल की निगरानी में कड़ा अभ्यास किया है। यहां पर स्पीड और डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया गया।


अतुल ने बताया कि एशियन गेम्स में साउथ कोरिया, जापान, चाइनेई तेपाई भारतीय पूल में शामिल हैं। भारत का पहला मुकाबला 20 सितंबर को चाइनेई तेपाई से होगा। वे इस मैच को जीत कर शुरुआत करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed