फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Blind Player Selected for Cricket Tournament

देख नहीं सकते पर खेलेंगे वर्ल्ड क्रिकेट

Sat, 11 Oct 2014 03:36 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Blind Player Selected for Cricket Tournament

आंखों में रोशनी नहीं तो क्या, हौसले और बुलंद इरादों के आगे कोई भी लक्ष्य पाने का मादा तो रखते हैं। यह बात फिट बैठती है दृष्टिहीन तजिंदर सिंह पर जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर ब्लाइंड वर्ल्ड क्रिकेट कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन


पीयू के छात्र तजिंदर सिंह शहर और पंजाब के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका चयन 17 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। ब्लाइंड वर्ल्ड क्रिकेट कप का आयोजन 25 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खेला जाना है। यहां भारत को अपना पहला मैच चित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है।
विज्ञापन


इस आधार पर हुआ चयन
ब्लाइंड वर्ल्ड क्रिकेट कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के सदस्यों के चयन केलिए देश भर से 53 खिलाड़ियों का पहला कैंप त्रिरुपति में जुलाई में लगाया गया। इसमें 28 खिलाड़ी चुने गए। इनका कैंप सितंबर में बंगलूरू में आयोजित किया गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अंतिम 16 सदस्यों को भारतीय टीम में जगह दी गई। इस लिस्ट में तजिंदर सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाई के रिएक्शन से गई रोशनी
तजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था तो नहर में गिर गया। उसे चोटें आई। इलाज में ली दवाई रिएक्शन कर गई, जिससे कि मेरी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। इनके अनुसार इस हादसे के बाद हिम्मत नहीं हारी।

जिस स्कूल में पढ़ाई की वहां पर क्रिकेट के प्रति लगाव हुआ। मन में ठान लिया कि एक दिन क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी है। तजिंदर सिंह ने अपनी ग्रेजुएशन डीएवी कॉलेज से पूरी की। पीयू में हिंदी डिपार्टमेंट में एमए प्रथम वर्ष पूरा किया। अभी यूजीसी के पेपर दिए हैं।


ध्वनि के आधार पर फेंकते हैं बॉल
तजिंदर सिंह ने बताया कि क्रिकेट बॉल प्लास्टिक की होती है। इस बॉल में साइकिल के एक्सेल में इस्तेमाल होने वाली गोलियां होती हैं। जब बल्लेबाज शॉट लगता है तो गेंद के साउंड का पीछा करते हुए गेंद को पकड़ा जाता है। तजिंदर सिंह ने बताया कि वह टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed