{"_id":"0a6d3b7e53566d793d5cbdfe657be895","slug":"chandigarh-beat-delhi-by-102-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने दिल्ली को दी 102 रन से शिकस्त ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ ने दिल्ली को दी 102 रन से शिकस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jun 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में रविवार से टी-20 डीआरटी क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन डीआरटी चंडीगढ़ और डीआरटी दिल्ली के बीच मैच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टॉस जीतकर डीआरटी दिल्ली ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। चंडीगढ़ की ओर से सलामी बल्लेबाज दीपक भारद्वाज चार के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद विकास सागर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम ने गुरमनदीप सिंह के शानदार 62 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 210 रन बनाए। गुरमनदीप ने 43 गेंदाें पर खेली गई इस पारी में छह चौके और एक छक्का जमाया। वहीं रमन ने 30 और अरविंद ने 21 रनाें की पारी खेली।
विज्ञापन
गेंदबाजी में रवि दत्ता ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की बल्लेबाजी कमजोर रही। टीम को कोई भी बल्लेबाज चंडीगढ़ के गेंदबाजों के आगे खुलकर नहीं खेल सका और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 108 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से राजेश ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। संजीव 21 रन पर नाबाद रहे। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से सुनील कालरा तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे।