{"_id":"ef215d9ca5cebf3c085bac10a73baced","slug":"chandigarh-beat-ambala-by-7-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने अंबाला को 7 विकेट से हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ ने अंबाला को 7 विकेट से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jun 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ और अंबाला के बीच सेक्टर 26 में मुकाबला खेला गया। इसमें चंडीगढ़ की टीम ने अंबाला को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए अंबाला की टीम 21 ओवर में 98 के स्कोर पर सिमट गई। बल्लेबाज मनदीप ने सबसे अधिक 48 गेंदाें पर 44 रन बनाए। गेंदबाज अनीष ने 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए और युवराज ने 12 रन देकर 3 विकेट लिए। रनाें का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
टीम से दीपक ने शानदार 42 रन बनाए। अंकित ने 23 रनाें की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में अंबाला से शंकर ने 16 रन देकर 1 विकेट और विनोद ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन