{"_id":"cfb5400f4d339aa35c4bbc54ed8cf409","slug":"chandigarh-adventure-sports-held-on-the-occasion-of-baisakhi-sprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रफ्तार का रोमांच, दिल्ली के बाइकर्स छाए","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ में रफ्तार का रोमांच, दिल्ली के बाइकर्स छाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के गुबार को उड़ाते हुए 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, जब गाड़ियां ट्रैक से गुजरीं तो दर्शकों ने ड्राइवर्स के हौसलों को सलाम किया।
विज्ञापन
टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स की तरफ से बैसाखी के अवसर पर बैसाखी स्प्रिंट का आयोजन सारंगपुर में किया गया। इसमें देश भर के ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया। सारंगपुर में इसके लिए विशेष तरीके का ट्रैक का निर्माण किया गया था। यहां पर 8.5 किलोमीटर का ट्रैक का डिजाइन किया गया। चैलेंज और भी टफ रहे इसके लिए 22 टर्न रखे गए।
विज्ञापन
यह रहे विजेता -
जिप: दिल्ली के अमनप्रीत 430.246 समय निकालकर पहले स्थान पर, दिल्ली के बॉबी दूसरे, दिल्ली के अनिल तीसरे स्थान पर रहे।
जैप: दिल्ली के फिलिप 397.765 के समय के साथ पहले, बंगलुरू के राहुल दूसरे, दिल्ली के संजय तीसरे स्थान पर रहे।
जूम: चंडीगढ़ के मोहित वर्मा सबसे तेज 399.582 समय निकालकर पहले, चंडीगढ़ के योगेश दूसरे और सोलन के उमंग सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे।
वुमन कैटेगिरी: चंडीगढ़ की वनीता कंग और दिल्ली की डॉ. मनिंदर दूसरे स्थान पर रहीं।
इन वर्गो में लिया हिस्सा
बैसाखी स्प्रिंट में तीन कैटेगरी जिप, जैप, जूम में प्रतियोगिआें ने हिस्सा लिया। जिप में नॉर्मल गाड़ियां, जैप में मोडीफाई गाड़ियां और जूम में मोटरसाइकिल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
एक दिन में हुई 240 रेस
एक दिवसीय हाई स्पीड इवेंट में जिप, जैप, जूम वर्ग के ड्राइवर्स ने 240 रेस में हिस्सा लिया। रेस में विजेता बनने के लिए ड्राइवर्स की गाड़ियां घुमावदार मोड़ाें पर फर्राटा भरती हुईं गुजर जाती थीं।
देश भर से ड्राइवर्स हुए शामिल
बैसाखी स्प्रिंट में हिस्सा लेने केलिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बंगलुरू, चेन्न्ई के ड्राइवर्स ने भाग लिए।