{"_id":"49f0080ca1a4ea9bb08e6d819bc0c364","slug":"champions-tennis-league-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस टेनिस लीग: चंडीगढ़ की टीम से खेलेंगे फेरर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चैंपियंस टेनिस लीग: चंडीगढ़ की टीम से खेलेंगे फेरर
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Oct 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल, आईबीएल, ईकेबी, आईएसएल के बाद अब चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) देश में धूम मचाने को तैयार है। अगले महीने वर्ल्ड के शीर्ष टेनिस स्टार सीटीएल में खेलते नजर आएंगे। इनमें स्पेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, स्वीडन के खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) में चंडीगढ़, दिल्ली, पुणे, मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग के मुकाबले 17 नवंबर से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें देश के टेनिस प्रेमी वर्ल्ड के टॉप खिलाड़ी वीनस विलियम्स, डेविड फेरर को शॉट्स लगाते देख पाएंगे। वहीं, एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता एवं सिटी ब्यूटीफुल के सनम सिंह इस लीग में दिल्ली की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की टीम घोषित
सीटीएल में हिस्सा लेने वाली चंडीगढ़ की टीम में वर्ल्ड नंबर 5 स्पेनिश खिलाड़ी डेविड फेरर, ग्रेग रुस्देस्की, गार्बिन और भारत के स्टार खिलाड़ी सोम देव वर्मन शामिल हैं।
विज्ञापन
शहर में खेले जाएंगे मुकाबले
सीएलटीए के पैट्रन इन चीफ राजन कश्यप के अनुसार, सीटीएल के मुकाबले सिटी ब्यूटीफुल में भी खेले जाएंगे। हालांकि, इसकी अभी तारीख तय नहीं हुई है। चंडीगढ़ के अलावा सीटीएल केमैच देश के अन्य शहरों में भी खेले जाएंगे।
टेनिस का स्तर बढ़ेगा
चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) केडॉयरेक्टर कोचिंग गजेंद्र सिंह केअनुसार, सीटीएल के मुकाबले अगर शहर में होते हैं तो नार्थ इंडिया में टेनिस का स्तर काफी ऊंचा होगा। उनके अनुसार देश में यह काफी बड़ा इवेंट होने जो रहा है। सिटी केटेनिस खिलाड़ी वर्ल्ड के टॉप टेनिस स्टार को करीब से देख पाएंगे।