फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Champions League T20: Kings vs Barbados today

मैक्सवेल चलेंगे या सहवाग, मुकाबला आज

Sat, 20 Sep 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
Champions League T20: Kings vs Barbados today

चैंपियंस लीग टी-20 में शनिवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में एक तरफ जहां पर्थ स्क्रेचर्स और डॉल्फिंस आमने सामने होगी वहीं किंग्स इलेवन पंजाब और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच भिडंत होगी।

विज्ञापन


शनिवार को नजारा देखने लायक होगा जब आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दो घरेलू टी-ट्वंटी टीमें पर्थ स्क्रेचर्स और डॉल्फिंस आमने सामने होगी। बिग बैश लीग में विजेता ट्राफी जीतकर अपना लोहा मनवा चुकी पर्थ स्क्रेचर्स चैंपियंस लीग में भी धमाकेदार जीत से शुरूआत करना चाहेगी।
विज्ञापन


यह मुकाबला पीसीए स्टेडियम में शाम चार बजे होगा। पर्थ स्क्रेचर्स टीम के पास कप्तान एडम वोग्स, ब्रैड हॉग, मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं जोकि किसी भी मैच का रूख बदलने का दम रखते है। वहीं डॉल्फिंस के पास कप्तान मोरनी वेन वैक के अलावा डेरन स्मिथ और काइल जॉन एबोट जैसे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीए में 8 बजे किंग्स-बारबाडोस की टक्कर

Champions League T20: Kings vs Barbados today

चैंपियंस लीग के ग्रुप बी में अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर किंग्स इलेवन पंजाब के हौसले बुलंद है तो वहीं बारबाडोस ट्राइडेंट्स का इस लीग में खेलने का पहला मौका होगा।

वेस्टइंडीज की घरेलू टी-20 टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स किंग्स इलेवन को शनिवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में चुनौती पेश करेगी। यह मैच रात आठ बजे खेला जाएगा। इस वर्ष की कैरेबियन प्रीमियर लीग की विजेता बारबाडोस की टीम चैंपियंस लीग में केरोन पोलार्ड और ड्वेन स्मिथ जैसे सितारों के बगैर उतर रही है। लेकिन इसके बावजूद इस टीम को कम नहीं आंका जा सकता।

टीम के पास ये होंगे स्टार खिलाड़ी: बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए विपरीत परिस्थितियों में खेलना किसी परीक्षा से कम नही होगा। टीम के पास जेस फ्रेंकलिन, नील मैकेंजी, जीवन मेंडिस और रविराम पॉल जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

वीरू को लय में लौटना होगा: किंग्स इलेवन पंजाब अपने पहले मुकाबले में हॉबर्ट हरिकेन्स के खिलाफ शुरू में लड़खड़ा गई थी। ओपनर वीरेंद्र सहवाग और डेविड मिलर शून्य पर आउट हो गए थे। अगर टीम को विरोधी टीम के खिलाफ बड़ी चुनौती पेश करनी है तो इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी लय में लौटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed