फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   champion leauge: kings captain geaorge bally bold out by local bowler

पढ़ें, बैली को बोल्ड करने पर क्या बोला बॉलर?

Tue, 16 Sep 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
champion leauge: kings captain geaorge bally bold out by local bowler

क्रिकेट स्टेडियम-16 में किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को लोकल खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मैच खेला। मैच में एक तरफ कप्तान जार्ज बैली डटे हुए थे तो दूसरे छोर पर गेंदबाजी करने उतरे बापूधाम कलोनी के अनिल कुमार।

विज्ञापन


इतने बड़े खिलाड़ी को गेंद डालते हुए एक बार तो अनिल नर्वस थे। लेकिन जैसे ही उसने जार्ज बैली को 23 के स्कोर पर बोल्ड किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा। अनिल ने बताया कि बैली का विकेट लेना किसी सपने का पूरा होने जैसा था।
विज्ञापन


बैली ने भी सराहा:
अनिल ने कहा कि विकेट लेने के बाद किंग्स के कप्तान जार्ज बैली ने अनिल की सराहना भी की।

सहवाग सबसे पसंदीदा बल्लेबाजों में

champion leauge: kings captain geaorge bally bold out by local bowler

अनिल के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। एक छोटा भाई है और बड़ी बहन शादीशुदा है। अनिल 12वीं में पढ़ता है और सेक्टर-26 की एलआईसी एकेडमी का ट्रेनी है। वह राइट आर्म लेग स्पिनर है और अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट भी खेल चुका है। अनिल के बताया कि शेन वार्न उसके रोल मॉडल हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग सबसे पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक है।

होम ग्राउंड का मिल सकता है फायदा:
किंग्स इलेवन का चैंपियंस लीग का पहला मुकाबला पीसीए में 18 सितंबर को हॉबर्ट हरिकेन्स के साथ होगा। बैली ने कहा कि अपने होम ग्राउंड पर घरेलू दर्शकाें के सर्मथन का हमेशा से ही फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed