फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   center of excellence for boxing in dehradun

अब राज्य में तैयार होंगे बॉक्सिंग के सूरमा

Tue, 01 Apr 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
center of excellence for boxing in dehradun

अपने मुक्के के दम पर राज्य को सोना दिलाने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब अपने हुनर को तीखा करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


राज्य में ही खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग और संसाधन देने की कवायद शुरू होने लगी है। जून में स्पोर्ट्स कालेज परिसर में बॉक्सिंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू होने के बाद देश को विजेंद्र सिंह जैसे बॉक्सर उत्तराखंड से भी मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी तवज्जो
देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में बन रहे बॉक्सिंग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब राज्य से बॉक्सिंग के सूरमा तैयार किए जाएंगे। जिनसे देश को ओलंपिक और विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस सेंटर में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को ही तवज्जो मिलेगी, जो ट्रेनिंग के साथ अपनी पढ़ाई या नौकरी भी कर सकेंगे।

स्पोर्ट्स कालेज और काशीपुर के साई ट्रेनिंग सेंटर से निकलने वाले खिलाड़ी भी यहां प्रवेश कर अपना हुनर तराशेंगे। कालेज में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे डबल बॉक्सिंग रिंग में आधुनिक सेंटर की शुरुआत होगी।


मई तक पूरा हो जाएगा काम
स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में कालेज से निकले खिलाड़ियों को अन्य सेंटरों का रुख करना पड़ता है, जहां संख्या अधिक होने से अभ्यास के मौके कम मिल पाते हैं।

मई तक रिंग का काम पूरा हो जाएगा और जून महीने में सेंटर शुरू होने की उम्मीद है। यहां देश के श्रेष्ठ बॉक्सर भी ट्रेनिंग करने आएंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी सीखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed