{"_id":"61dbcd1a549e87fb2a68dabd73bd4699","slug":"cca-haryana-beat-sector-16-stadium-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में सीसीए हरियाणा ने स्टेडियम-16 को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
क्रिकेट में सीसीए हरियाणा ने स्टेडियम-16 को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Apr 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहले स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीसीए हरियाणा ने सेक्टर-16 के स्टेडियम की टीम को 56 रन से हरा दिया। यह मैच सेक्टर-16 के स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर स्टेडियम की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। स्वप्निल ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। मनन ने 23 और आयुष ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन
गेंदबाजी में हेम ने 19 रन देकर 3 विकेट, अनहद ने 25 रन देकर 2 विकेट, संदीप ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाब में स्टेडियम की पूरी टीम 37 ओवर में 70 के स्कोर पर सिमट गई। विक्की ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में सीसीए हरियाणा से पृथ्वी लोहटिया ने 12 रन देकर 3 विकेट, त्रियंक्श बाली ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन