फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Carrom Championship: Panchkula get third position

कैरम चैंपियनशिप में पंचकूला तीसरे नंबर पर

Wed, 08 Jan 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Jan 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Carrom Championship: Panchkula get third position

सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट कालेज में मंगलवार को चार दिवसीय हरियाणा स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट कैरम चैंपियनशिप का समापन हुआ।

विज्ञापन


इसमें राज्यभर से12 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में तीन सौ मैच खेेले गए, जिनमें फरीदाबाद का दबदबा रहा।

अपना वर्चस्व कायम करते हुए फरीदाबाद पहले, रोहतक दूसरे और पंचकूला तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एसएस प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

महिलाओं की कैरम प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम की सरिता, गितिका, पूजा व जीतिका विजेता रहीं, जबकि रोहतक की टीम से कोमल, मीनाक्षी, सोनिया व आरती द्वितीय और पंचकूला की टीम से रितु धामी, मीनू, स्वाती व पूजा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


पुरुषों की कैरम प्रतियोगिता में फरीदाबाद के महिंदर शर्मा, आनंद प्रकाश, तीरथ राम, डीएस धपोला की टीम विजेता रही और रोहतक के मुकेश इंदोरा, अरविंद, देवेन्द्र व विक्की की टीम रनरअप, जबकि सोनीपत के रवि रोहिला एवं राजेश इंदोरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिलाओं की एकल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की सरिता और गीतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों की प्रतियोगिता में महिंदर शर्मा प्रथम, मुकेश इंदोरा द्वितीय व आनंद प्रकाश तृतीय रहे। लड़कियों की कैडेट वर्ग में फरीदाबाद की खुशी व गीतिका को क्रमश: प्रथम व द्वितीय और रोहतक की शालू को तृतीय स्थान मिला।

इसी वर्ग की लड़कों की प्रतियोगिता में फरीदाबाद के रोहित व अंशुल रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और अंबाला के गुरकीरत तृतीय रहे। लड़कियों के सब-जूनियर वर्ग में फरीदाबाद की अदिति, भावना व नंदिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।


सब जूनियर वर्ग
लड़कों के सब-जूनियर वर्ग में पानीपत के राहुल खान प्रथम, फरीदाबाद के शिवम द्वितीय और अक्षित तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में फरीदाबाद की रिया, मानसी व प्रिती कृष्णन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

इसी वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में फरीदाबाद के द्विज बांगा, विपुल शर्मा, यशु को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed