{"_id":"3ff92e1bf5b48f75278d23c322c2cb19","slug":"breaking-news-conflict-on-ipl-7-tournament-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में IPL-7 का आयोजन खटाई में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
भारत में IPL-7 का आयोजन खटाई में
संजीव पंगोत्रा/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jan 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीखों के चलते भारत में ipl-7 का आयोजन खटाई में पड़ गया है। बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने इसके संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ दौरे में आए अनुराग ठाकुर ने बताया कि ipl-7 का आयोजन स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है। इसका फैसला चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेना है। गौर हो कि अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं और इन्ही महीनों में देश में विभिन्न जगहों पर ipl के मुकाबले होते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते ipl-2 की तरह इस बार ipl-7 का आयोजन भी विदेश में करवाया जाए। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लेना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चुनावों के दौरान सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ipl-2 का आयोजन भी विदेश में करवाया गया था।
खेलेगा युवा, जीतेगा भारत: ठाकुर
चंडीगढ़ पहुंचे अनुराग ठाकुर ने 'खेलेगा युवा, जीतेगा भारत' के नाम से लोगो जारी किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को देश के 300 जिलों में शुरू किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को खेलों के प्रति प्रोतसाहित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान में 5000 टीमें भाग लेंगी।