{"_id":"f47720c409a3ee43d5179fb63d8e7cef","slug":"boxing-competition-under-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग में दिखेगा युवाओं का दम, प्रतियोगिता 25 से","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बाक्सिंग में दिखेगा युवाओं का दम, प्रतियोगिता 25 से
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से 25 फरवरी से अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। परेड ग्राउंड में होने वाली यह प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी एसके सार्की ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता के लिए वजन और मेडिकल परीक्षण 24 फरवरी को दोपहर एक बजे से परेड ग्राउंड में शुरू होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
हर संस्थान, विद्यालय, क्लब से एक भार वर्ग में एक ही खिलाड़ी प्रतिभाग करेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक संस्थान अपनी टीम की जानकारी फरवरी शाम पांच बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बाक्सिंग हाल में जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में दो वर्ग बने हैं।
विज्ञापन
एक वर्ग में वर्ष 2000 से 2001 के बीच जन्मे प्रतिभागी और दूसरे में वर्ष 2002 से 2003 के बीच जन्मे प्रतिभागियों शामिल रहेंगे। इन दोनों आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यालय, संस्थाएं बाक्सिंग प्रशिक्षक पूजा यादव से मोबाइल नंबर 8979334431 पर संपर्क कर सकते हैं।