फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boxing championship in uttarkashi.

महिला बॉक्सिंगः प्रियंका और नीलम का जीत से आगाज

Sat, 27 Sep 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 27 Sep 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
boxing championship in uttarkashi.

खेल निदेशालय की ओर से शनिवार को उत्तरकाशी के पुरीखेत प्रांगण में राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच में उत्तरकाशी की प्रियंका सिंह ने चंपावत की ज्योति भट्ट को हराया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस तथा आईटीबीपी की खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रही हैं।

सीनियर वर्ग में जीती ये खिलाड़ी
महाविद्यालय के पुरीखेत प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। पुरुषों का खेल माने जाने वाले बॉक्सिंग में महिलाएं भी दमखम का परिचय देकर देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सीनियर वर्ग में उत्तरकाशी की प्रियंका सिंह ने चंपावत की ज्योति भट्ट को पराजित किया। सीनियर वर्ग के अन्य मुकाबलों में पिथौरागढ़ की कृष्णा थापा, उत्तराखंड पुलिस की सरिता विश्वकर्मा, आईटीबीपी की अंजलि मेहता, देहरादून की पूजा पटेल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में इन्हें मिली जीत
जूनियर वर्ग में उत्तरकाशी की नीलम मेहता, बागेश्वर की किरन कैड़ा और बागेश्वर की ही हेमा धामी ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 70 बॉक्सर प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस मौके पर सहायक खेल निदेशक डा. धर्मेंद्र भट्ट, डा. मनोज अग्रवाल, पूरण वोहरा, देवेंद्र जीना, सीके जोशी, जोगेंद्र वोहरा, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed