{"_id":"bffa85f30c9f361c645cda55e86ce3f2","slug":"boxer-beaten-by-unknown-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर्नामेंट के दौरान स्टेट लेवल बॉक्सरों से साथ मारपीट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टूर्नामेंट के दौरान स्टेट लेवल बॉक्सरों से साथ मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 13 Jul 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज में अध्ययनत बॉक्सिंग के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के साथ इंटरवल के दौरान कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली में दी मामले की तहरीर
इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और मामले की कोतवाली में तहरीर दी। इधर, खिलाड़ियों के साथ मारपीट की खबर लगते ही राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधिकारी और कर्मचारी भी थाने पहुंच गए।
उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मारपीट के आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जीआईसी के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि उनके कॉलेज में राज्य स्तर पर चयनित नौ बॉक्सिंग के खिलाड़ी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का यहां राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण चल रहा है। ये हाल में ही नेशनल भी खेल चुके हैं।
शनिवार को इंटरवल के दौरान कुछ युवक कॉलेज में घुसे और तीन खिलाड़ियों सुभाष ठाकुर, नितिन त्रिकोटी और मुकेश रावत के साथ मारपीट करने लगे।
इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सभी खिलाड़ियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के उपक्रीड़ा अधिकारी ने उनके खिलाड़ियों के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेशभर के बच्चे उनके यहां बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। साथ ही कॉलेज में पढ़ाई भी करते हैं। ऐसी हरकतों से उनका मनोबल टूटता है।
उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग के खिलाड़ी नियमों से बंधे होते हैं, जो बॉक्सिंग का उपयोग मारधाड़ के लिए नहीं करते। पुलिस ने बताया कि मई माह में स्थानीय युवकों की प्रशिक्षण के दौरान तनातनी हो गई थी।
शनिवार को मौका पाते ही वे स्कूल में जा घुसे। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि देर शाम दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।