{"_id":"fdd16fbb38ad65ef1f225213cd851954","slug":"bike-rally-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का रोमांच देने को तैयार शहर के ड्राइवर्स","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रफ्तार का रोमांच देने को तैयार शहर के ड्राइवर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
हर रेस एक नया चैलेंज लेकर आती है। इसमें हिस्सा लेते हुए हमेशा एक ही बात सोचता हूं कि मुझे इस रेस में अपना सौ प्रतिशत देना है। यह कहना है सिटी ब्यूटीफुल के बाइक रेसर मोहित वर्मा का। वे कल शुरू होने वाली दो दिवसीय ‘द सोलो चैलेंज नेशनल चैंपियनशिप’ में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
चैंपियनशिप 30-31 अगस्त को सारंगपुर के पास बने ट्रैक पर आयोजित की जा रही है। इसमें दोनों वर्गों (टू व्हीलर/ फोर व्हीलर) में रेस होगी। शनिवार को टू व्हीलर और रविवार को फोर व्हीलर की रेस होगी।
विज्ञापन
90 डिग्री के टर्न :
टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स के गुरप्रीत औलख के अनुसार चैंपियनशिप के लिए सारंगपुर के पास 9 किलोमीटर का स्पेशल ट्रैक बनाया गया है। इसमें कई जगह पर 45 डिग्री, 60 डिग्री, 90 डिग्री टर्न बनाए गए हैं। इन ट्रैक पर ड्राइवर्स को कड़ी परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
तीन चरणों में होगी चैंपियनशिप :
चैंपियनशिप तीन चरणों में होगी। इसका पहला चरण सारंगपुर में होगा। दूसरा चरण जयपुर और तीसरा चरण दिल्ली के बुध सर्किट में होगा। दोनों वर्गों (टूर व्हीलर/ फोर व्हीलर) के तीनों चरणों में हिस्सा लेने होगा। इसके बाद सबसे अधिक अंक बटोरने वाले का विजेता घोषित किया जाएगा।
इन राज्यों से लेंगे हिस्सा :
चंडीगढ़, जयपुर, बंगलौर, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
हर रूट पर होंगे मार्शल :
सारंगपुर स्थित ट्रैक पर चैंपियनशिप के रूटों पर 36 सदस्यों की मार्शल टीम तैनात होगी। यह रेस के दौरान प्रतियोगियों पर खास नजर रखेगी।
शहर के स्टार ड्राइवर्स पर रहेगी नजर :
इसी महीने दक्षिण डेयर रैली को जीतने वाले शहर के मोहित वर्मा बाइक वर्ग में जीत के दावेदारों में एक माने जा रहे हैं। इसके साथ ही हरप्रीत बावा, बलजीत सिंह और फोर व्हीलर मे सन्नर सिद्धू भी जीत के दावेदारों की सूची में हैं।