फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bid on player of uttarakhand premier league.

धोनी-विराट की तरह अब 'रामू-श्यामू' की भी लगेगी बोली

Thu, 20 Aug 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Aug 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
bid on player of uttarakhand premier league.

उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए अजबपुर यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित होने वाली उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।

विज्ञापन


बुधवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के अध्यक्ष अनिल डोभाल ने बताया कि कंपनियों के जरिये टीमों की बोली लगाई जाएगी। इसमें 15 से ऊपर आयु वर्ग और राज्य के किसी भी क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि 300 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। इसके बाद 5 सितंबर से ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल में सफल होने वालों को टीम में लिया जाएगा। जो ट्रायल में नहीं निकल पाएंगे, उन्हें क्लब की ओर से अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल में सफल होने वाले प्रतिभागियों को 2500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जिस तरह से प्रतिभागी का प्रदर्शन होगा, उसके अनुरूप आगे धनराशि दी जाएगी। बताया कि फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए कीमत डेढ़ लाख रुपए रखी गई है।

टीमों की बोली अलग से लगानी होगी। डोभाल ने बताया कि गांव-देहात की प्रतिभाओं को मंच मिल सके, इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पीसी वर्मा, धीरज खरे, हरीश शर्मा, मोहन नेगी, मोहम्मद सुलेमान आदि मौजूद थे।

यहां होंगे मैच
मैच के लिए दून के रेंजर्स ग्राउंड, तनुष एकेडमी और अभिमन्यु एकेडमी का चयन किया गया है।

यहां करें संपर्क
फ्रेंचाइजी खरीदने या किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं- 9897909669

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed