फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   best sportsman creat now on punjab univercity

चंडीगढ़ में तैयार होंगे अव्वल दर्जे के खिलाड़ी

Thu, 24 Oct 2013 02:12 PM IST
संजीव पंगोत्रा/चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
best sportsman creat now on punjab univercity

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) निशानेबाजी, तैराकी, हॉकी और क्रिकेट में देश के लिए अव्वल दर्जे के खिलाड़ी तैयार करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी पर है। इस तरह नए साल पीयू में खेल के लिए काफी कुछ नया और अच्छा लेकर आ रहा है।

सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर ही नहीं खिलाड़ियों को सिखाने के लिए अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर के कोच भी होंगे।

यह होगी खेल की नई तस्वीर

अपग्रेड क्रिकेट ग्राउंड
स्थिति: प्रोजेक्ट तैयार किया जा चुका है और इस साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
कहां: पीयू के दशहरा ग्राउंड में निर्माण होगा।
सुविधाएं: चार पिच होंगी। इनमें दो मैच के लिए और दो प्रैक्टिस के लिए होंगीं। नेट प्रैक्टिस की सुविधा। राष्ट्रीयस्तर के कोच तैयार करेंगे खिलाड़ी।


ऑलवेदर स्वीमिंग पूल
स्थिति: निर्माण जारी है। नए साल तक बन कर तैयार हो जाएगा।
लागत: दो करोड़ रुपये (अनुमानित)
कहां: पीयू में स्पोर्ट्स ऑफिस के पास।
सुविधाएं: इनडोर होगा। इलेक्ट्रानिक और सोलर सिस्टम पानी को मौसम के अनुकूल रखेंगे। इसलिए सर्दियों में इसे बंद नहीं करना होगा। किसी भी मौसम में प्रतियोगिताएं हो सकेंगी।
विज्ञापन


शूटिंग रेंज
स्थिति: निर्माण शुरू है। नए साल पर यह निशानेबाजी के खिलाड़ियों के लिए यह एक तोहफा होगी।
लागत : 2.5 करोड़ (अनुमानित)
कहां: पीयू के स्पोर्ट्स ग्राउंड में।
सुविधाएं: यह दस मीटर की रेंज होगी, जिसमें निशानेबाजी की सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।


हॉकी मैदान में टर्फ
स्थिति: बेस तैयार है और टर्फ का बिछना बाकी है। नए साल तक खिलाडियों को खेलने का मौका मिलेगा।
लागत: 3.5 करोड़ रुपये (अनुमानित)
लाभ: अभी तक हॉकी खिलाड़ी घास पर खेलते थे। इस वजह से राष्ट्रीय स्तर पर पीयू के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ता था। जहां खिलाड़ियों के खेल में सुधार होगा, वहीं हॉकी के खेलों की मेजबानी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
हम इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहे हैं। इससे पीयू के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में काफी सुधार आएगा। देश को अव्वल दर्जे के खिलाड़ी हम दे सकेंगे।
-दलविंदर सिंह, डायरेक्टर, स्पोर्ट्स, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed