{"_id":"1f84b5450555f49c6b73fcbcf4dd57c2","slug":"bbfs-dehradun-in-make-place-in-last-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चार में पहुंचा बीबीएफएस देहरादून","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंतिम चार में पहुंचा बीबीएफएस देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइचुंग भूटिया चैंपियंस कप के अंडर-13 आयु वर्ग में बीबीएफएस देहरादून ने बीबीएफएस अमीगोज को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली है।
विज्ञापन
पवेलियन मैदान में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन अंडर-16 आयु वर्ग के पहले फुटबॉल मैच में बीबीएफएस दिल्ली ने देहरादून को 4-0 से हराया। दक्ष गुप्ता ने तीन, ऐश्वर्य ने एक गोल किया। दूसरे मैच में दाब्या के एकमात्र गोल की बदौलत तिब्बतन हेरिटेज स्कूल ने दिल्ली को 1-0 से हराया।
अन्य मुकाबले
दूसरी तरफ, राजा राममोहन रॉय एकेडमी में अंडर-15 आयुवर्ग का पहला मैच बीबीएफएस दिल्ली और जीडीए एकेडमी के बीच हुआ। इसमें दिल्ली ने 4-1 से जीत हासिल की। दिल्ली के सुयश ने दो, तन्मय जुनेजा व राहुल सलारिया ने एक-एक गोल किए। जीडीए की ओर से विलास ने गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में केवि अपर कैंप ने बीबीएफएस देहरादून को 2-0 से हराया। दो गोल अंकित नेगी ने दागे। तीसरे मैच में यमुना एफसी ने केवि बीरपुर को 4-0 के अंतर से धूल चटाई। रिशु ने तीन और सूरज थापा ने एक गोल किया। अंडर-13 आयु वर्ग के पहले मैच में बीबीएफएस देहरादून ने श्रेय नेगी के एकमात्र गोल की बदौलत बीबीएफएस अमीगोज को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में बीबीएफएस सेंट्स ने क्षितिज कुमार की हैट्रिक की बदौलत दून राइडर्स पर 3-0 से जीत हासिल की। अंतिम मुकाबले में बीबीएफएस चंडीगढ़ ने साहिल नेगी के एकमात्र गोल की बदौलत देहरादून सॉकर एकेडमी को 1-0 से मात दी।