{"_id":"4906248f0a9c0e915a391c3c0c83419b","slug":"basketball-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में देहरादून की दोहरी जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बास्केटबॉल में देहरादून की दोहरी जीत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवी उत्तराखंड स्टेट पुरुष-महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मेजबान देहरादून ने दोहरी सफलता हासिल की। उत्तराखंड पुलिस, ओएनजीसी, हरिद्वार जिला पुरुष वर्ग में जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
नैनीताल ने महिला वर्ग में जीता एक मैच
महिला वर्ग में नैनीताल ने एक मैच जीता। दून स्कूल में सोमवार को महिला वर्ग के पहले मैच में नैनीताल ने हरिद्वार शहर को 30-2 से शिकस्त दी। नैनीताल की साक्षी ने 10 अंक जुटाए। दूसरे मैच में देहरादून ने नैनीताल को 50-22 से हराया। देहरादून की शिवानी ने 12 और नैनीताल की प्राची ने 10 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के पहले मैच में उत्तराखंड पुलिस ने ऊधमसिंह नगर को 49-30 से हराया। पुलिस के विशाल ने 17 और ऊधमसिंह नगर के आशीष ने 10 अंक हासिल किए। दूसरे मैच में ओएनजीसी ने नैनीताल को 92-33 से मात दी।
विज्ञापन
ओएनजीसी के अतुल व त्रिदीप ने 16-16 अंक हासिल किए। नैनीताल के मनीष ने 17 अंक जुटाए। तीसरे मैच में हरिद्वार जिले ने हरिद्वार शहर को 42-30 से मात दी। हरिद्वार जिले के अमनदीप ने 17 और सिटी के विशेष ने 13 अंक हासिल किए।
चौथे मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा को 60-17 से हराया। देहरादून के सौरभ ने 10 और अल्मोड़ा के राजेश्वर ने 8 अंक जुटाए।