बेसबाल में जीत के साथ उत्तराखंड का शानदार आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आयाजित 13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीत के साथ शानदार आगाज किया।
देहरादून में आयाजित 13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने हरियाणा को धूल चटाकर शानदार आगाज किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें भी जीत दर्ज कर अंक जुटाने में सफल रहीं। सीएम के नहीं आने पर खेलमंत्री ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
रेंजर्स ग्राउंड में शुक्रवार को पूल बी के मुकाबले में उत्तराखंड ने हरियाणा को हराया। रोहित, निशांत, अमन और अनिकेत के एक-एक रन की बदौलत उत्तराखंड ने 4-0 से मैच जीता। दूसरे मैच में हिमाचल ने यूपी को 11-1 से करारी शिकस्त दी।
हिमाचल के पीयूष, धीरज, उदित और विपिन ने 2-2 रन बनाए। यूपी के ईशान ने 1 रन बनाया। पूल ए के पहले मैच में दिल्ली ने चंडीगढ़ को 7-3 से हराया। दिल्ली के अमरजीत और योगेंद्र ने 2-2, तौफीक, विपुल और सैफने ने 1-1 रन बनाया। चंडीगढ़ के लिए विजय, अभिषेक और शुभम ने 1-1 रन बनाया।
अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र ने एकतरफा मुकाबले में चंडीगढ़ को 3-0 से पीटा। महाराष्ट्र के आकाश, ओमकार, स्वनिल ने 1-1 रन बनाए। मैच में चरनजीत सिंह, प्रीतम सिंह तोमर, रवींद्र पाल सिंह मेहता, शशांक सिंह, विजेंद्र राणा, पुष्कर राणा, गुनप्रीत सिंह, अमित नेगी, सूरज, हिमांशु नेगी ने अंपायर की भूमिका निभाई।
नहीं आए सीएम, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत को करना था। मगर जरूरी बैठक की वजह से सीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिसके चलते खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बेसबाल खेलकर कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक राजकुमार, उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, एबीएफआई सचिव डा. सुधीर महेंद्रू, उत्तराखंड बेसबाल संघ अध्यक्ष यूएन चल्लू, सचिव ब्रिजेश राणा, यूपीसीए कमेटी सदस्य पीसी वर्मा, डीएम लखेड़ा आदि मौजूद थे।
खेल परिसर में मिलेगा बेसबाल कोर्ट
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि परेड ग्राउंड में ही बेसबाल को जगह मिलेगी। खेल परिसर बनने के बाद बेसबाल के लिए जगह तय की जाएगी। अलग मैदान की व्यवस्था करना विभाग के लिए मुश्किल है।