फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badminton tournament in dehradun

आन्या, दिव्यांश, आयुष और अमृतपाल को दोहरा खिताब

Thu, 10 Jul 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Jul 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
 badminton tournament in dehradun

आन्या, दिव्यांश, आयुष और अमृतपाल ने राजधानी दून के दयाल स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दोहरा खिताब जीतने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


मालवीय रोड स्थित रिलाइजर क्लब में गर्ल्स अंडर 17 के सिंगल में आन्या ने अंशिका को 21-17,21-18  और अंडर-13 एकल में आन्या ने रोशनी को 21-18, 21-16 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-15 के एकल में हेमा ने आन्या को 21-16,21-18 और अंडर-10 के एकल में अनीता ने आन्या को 21-18,21-17 से हराया।

अंडर 10 बालक एकल वर्ग में दिव्यांश ने करण को 21-17,21-18 और युगल में दिव्यांश व हार्दिक की जोड़ी ने रौनक व कृष्णा की जोड़ी को 21-18,21-17 से हराया. अंडर 13 बालक एकल वर्ग में आयुष ने मनन को 21-19,22-20 और युगल वर्ग में मनन व स्कंद की जोड़ी ने दिव्यांश व हार्दिक को 21-18, 21-10 से शिकस्त देकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 15 बालक एकल में आयुष ने मनन को 21-17,25-23 और युगल वर्ग में मनन व स्कंद ने आयुष व मल्हार को 21-19,21-9 से हराकर फाइनल जीता।

अंडर 19 के एकल वर्ग में  अमृतपाल ने आदित्य पंत को 21-19,21-18 और युगल वर्ग में अमृतपाल व स्कंद की जोड़ी ने आयुष व मल्हार की जोड़ी को 21-17,21-18 से मात दी।


मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महिला कल्याण अनीता वशिष्ठ और विशिष्ट अतिथि डीएसओ एसके सार्की ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संजय कांबोज, राजीव थपलियाल, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed